
अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका का सर्विलांस ड्रोन को मार कर गिराए जाने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सोमवार से नए और बड़े प्रतिबंध लगाए जाने का ऐलान किया है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर अब भी विचार कर रहे हैं.
