पाकिस्तान ने भारत के प्रस्तावों का विरोध किया: करतारपुर कॉरिडोर

करतारपुर कॉरिडोर के संचालन के लिए पाकिस्तान ने भारत के सभी प्रस्तावों का विरोध करते हुए अपनी कई शर्तें और नियम तय कर दिए हैं. भारत का प्रस्ताव है कि सिखों के सबसे पवित्र स्थलों में से एक करतारपुर कॉरिडोर को पूरे साल खोला जाए ताकि तीर्थयात्रियों को सहूलियत हो. लेकिन पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. करतारपुर सिखों के पहले गुरु नानक देव की कर्मस्थली है. पाकिस्तान ने भारत के सभी प्रस्तावों का विरोध करते हुए कहा कि सिर्फ 700 तीर्थयात्री ही करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में दर्शन कर सकते हैं.