
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में शनिवार को रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को 11 रनों से हरा दिया. अफगानिस्तान ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 224 रनों पर रोक दिया था, लेकिन उसके बल्लेबाज लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए और 49.5 ओवरों में 213 रनों पर ढेर हो गए. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को जीत के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी. लेकिन अंत में शमी की हैट्रिक और बुमराह की कसी गेंदबाजी से टीम इंडिया ने बाजी मार ली. इस मैच में तीन ऐसे टर्निंग पॉइंट थे जिससे टीम इंडिया की जीत संभव हो पाई, नहीं तो तस्वीर कुछ और भी हो सकती थी.
