
Poco F1 की कीमत में काफी बार कटौती की गई है. इससे पहले जब इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई थी, तब इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये हो गई थी. अब Poco F1 की कीमत में दोबारा कटौती की गई है. इस बार Poco F1 की कीमत में आधिकारिक रूप से 2,000 रुपये की कटौती की गई है. अब इसकी नई कीमत 17,999 रुपये हो गई है. लॉन्च के बाद से Poco F1 के लिए ये अब तक की सबसे कम कीमत है.
