
महाराष्ट्र पहुंचने के बाद मॉनसून अगले तीन दिनों में बिहार, झारखंड और ओडिशा पहुंच जाएगा. इसके बाद वह पूर्वी उत्तर प्रदेश का रुख करेगा. भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इस साल मॉनसून काफी देरी से विभिन्न राज्यों में पहुंचा. केरल तट पर 8 जून को पहुंचने के बाद इसी रफ्तार में गिरावट आई और अन्य राज्यों तक पहुंचने में भी मॉनसून को वक्त लग गया. लेकिन पिछले दो दिनों में मॉनसून की गति में तेजी आई. शुक्रवार को बिहार के भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई. हालांकि मौसम विभाग इसे प्री-मॉनसून बारिश बता रहा है.
