कब्र पर ही घर बनाकर लोग रहने को मजबूर

सात अजूबों में से एक ताजमहल के लिए चर्चित है लेकिन क्या आपको पता है इस शहर में एक गांव ऐसा भी है जहां हर घर में एक कब्र है या यूं कहें कि कब्र पर ही घर बनाकर लोग रहने को मजबूर हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि उस गांव में कोई कब्रिस्तान नहीं है जिसकी वजह से अछनेरा के छह फोखर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने प्रियजनों के गुजरने के बाद शव को अपने घर में ही दफनाना पड़ता है.