आलिया ने इंडस्ट्री में एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी हाथ आजमाया

आलिया भट्ट ने अभी तक के करियर में फिल्म दर फिल्म अपनी पहचान बनाई है. आलिया के एक्टिंग टैलेंट की सभी दाद देते हैं और आज उनकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेज में होती है. लेकिन आलिया ने इंडस्ट्री में एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है. उन्होंने अपनी फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का गाना समझावां, बद्रीनाथ की दुल्हनिया का हमसफर, हाईवे का सूहा साहा और उड़ता पंजाब के गाने इक कुड़ी का एक वर्जन गाया है.