
आमिर खान की एक्टिंग तो हम सभी ने देखी है. आमिर खान अपनी फिल्मों को बनाने और अपनी परफॉरमेंस में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आमिर को गाने का भी बेहद शौक है? उन्होंने अपनी फिल्म गुलाम का गाना आती क्या खंडाला गाया था. इसके अलावा भी आमिर ने अपनी फिल्मों के गानों को अवॉर्ड शोज और अन्य इवेंट्स में परफॉर्म किया है.
