
सस्ते के चक्कर में चोरी किया हुआ मोबाइल खरीदते हैं या फिर इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए. सरकार जल्द ही इस पर लगाम लगाने की तैयारी में है और ऐसी तकनीक ला रही है जिससे आप चोरी के मोबाइल में किसी भी नेटवर्क का सिम इस्तमाल नहीं कर पाएंगे. इसका मतलब यह हुआ कि चोरी किए हुए मोबाइल में कॉलिंग की सुविधा ही नहीं होगी जिससे वो बेकार हो जाएगा.
