
दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट पर अमेरिका द्वारा लागू भ्रष्टाचार-रोधी नियमों का उल्लंघन करने पर अब 1964 करोड़ रुपये (28.2 करोड़ डॉलर) का जुर्माना चुकाएगी। यह जुर्माना कंपनी इस मामले का निपटारा करने के लिए देगी। कंपनी पर अमेरिकी प्रतिभूति बोर्ड ने यह जुर्माना लगाया है। कंपनी पर सात साल पहले आरोप लगा था कि वो विदेशों में कारोबार शुरू करने के लिए अधिकारियों को घूस देती है।
