2024 तक लोग स्वच्छ हवा में सांस ले सकें: मोदी सरकार

मोदी सरकार ने वायु प्रदूषण दूर करने की दिशा में बड़ी योजना पर काम शुरू किया है. ताकि 2024 तक लोग स्वच्छ हवा में सांस ले सकें. राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत हवा से प्रदूषण दूर करने की दिशा में काम शुरू हुआ है. यह मिशन पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा है. फिलहाल, दो साल के लिए मोदी सरकार ने तीन सौ करोड़ रुपये जारी किए हैं.