
योग दिवस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. एक के बाद एक ट्वीट कर सिंह ने कहा, मोदी जी, आपके बारे में आडवाणी जी ने ठीक ही कहा था आप बड़े अच्छे इवेंट मैनेजर हैं. आपकी सफलता का यही राज है ना!’. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी जी योग को आप प्रचारित कर रहे हैं उसके लिए बधाई, लेकिन आप इसे मीडिया इवेंट बना रहे हैं यह सही नहीं है.
