
11 शीर्ष कंडोम कंपनियां प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच के घेरे में आ गई हैं. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अपनी जांच में यह पाया है कि इन कंपनियों ने गोलबंदी कर 2010 से 2014 के बीच कंडोम आपूर्ति के लिए सरकार से ठेका हासिल किया और जरूरत से ज्यादा कीमत वसूली. यह बोली में हेराफेरी करने का मामला है. सीसीआई की महानिदेशक स्तर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन कंपनियों के डायरेक्टर, सीईओ और ऑपरेशनल हेड आपस में संवाद कर कीमत पहले से तय कर लिया था.
