
MG Hector एक कनेक्टेड कार होगी और इसे Style, Super, Smart और Sharp वाले चार वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. इसमें ढेरों फीचर्स मिलेंगे जो बेस वेरिएंट ही मिलने शुरू हो जाएंगे. भारतीय बाजार में MG Hector का मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कम्पस और जल्द लॉन्च होने वाली Kia Seltos से रहेगा. चूंकि भारतीय ऑटो बाजार में इस वक्त SUV काफी लोकप्रिय हो रही है, ऐसे में भारत में पहले SUV को उतारा जाना कंपनी के लिए बेहतर है. MG मोटर इंडिया ने Hector SUV के लिए बुकिंग की शुरुआत जून के पहले हफ्ते से ही कर दी थी. कंपनी ने इसके लिए बुकिंग अमाउंट 50,000 रुपये रखा था.
