
नोएडा में एक के बाद एक अपराधिक वारदातों से सनसनी फैल रही है. ताजा मामला नोएडा के थाना एक्सप्रेस -वे क्षेत्र के सेक्टर-134 नोएडा में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या का है. नोएडा में जेपी. कॉसमॉस एंड क्लासिक के टावर 63 के एफ़ एम जी ऑफ़िस सोसाइटी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करने वाले पंकज कुमार मिश्रा को बाइक सवार दो बदमाशों ने सोसायटी के अंदर गोली मर दी.
