
आईसीसी वर्ल्ड कप खिलाड़ियों का चोटिल होना जारी है. टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लग सकता है. भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर इस फेहरिस्त में नया नाम है. विजय शंकर को बुधवार को साउथेम्प्टन में बारिश से प्रभावित ट्रेनिंग सत्र के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी है.
