खाशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब जिम्मेदार: संयुक्त राष्ट्र

वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की नई रिपोर्ट में खौफनाक खुलासे हुए हैं. बुधवार को जारी हुई यूएन की रिपोर्ट में खाशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है. यूएन की जांचकर्ता एग्नेस कैलामार्ड ने अलजजीरा से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें जो जानकारी हासिल हुई है, उसके आधार पर मेरे दिमाग में कोई शक नहीं रह जाता है कि यह हत्या पूर्वनियोजित थी.