नारंगी जर्सी में मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया: वर्ल्ड कप

विराट कोहली की टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में पारंपरिक नीले रंग की जर्सी की बजाय नारंगी जर्सी में मैदान पर उतरेगी. इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में उसे अपनी ‘अल्टरनेट जर्सी’ (वैकल्पिक जर्सी) का उपयोग करना होगा, जो नारंगी होगी.