कब्र खोदकर शव की गर्दन काटी: फरीदाबाद

फरीदाबाद से गुरुवार सुबह एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। दरअसल आज सुबह ही एक कब्र खुदी मिली। जब देखा गया तो पता चला कि शव से सिर गायब था। यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते आस-पास के इलाके से लोग वहां जमा हो गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।