
कुछ महीने ही बचे हैं Apple फैंस को नए iPhone के इंतजार में अब लगभग सभी कंपनियों ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं और अब बारी है Apple की. दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Apple इस बार तीन iPhone लॉन्च करने की तैयारी में है. कुछ तस्वीरें आप पहले देख चुके होंगे जो रेंडर हैं. यानी जो डिजाइन आपने देखें हैं वो लीक नहीं हैं और तय भी नहीं हैं. पर्सनली जितने भी रेंडर्स हैं वो अजीब हैं, और ऐपल के लेवल के नहीं लगते हैं.
