योग गुरु बाबा रामदेव महाराष्ट्र में मौजूद होंगे: 21 जून को

21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव महाराष्ट्र में मौजूद होंगे. बाबा रामदेव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नांदेड़ में योग करेंगे. योग दिवस से पहले रामदेव ने कहा, ‘पीएम मोदी सार्वजनिक तौर से योग करते हैं. छुपकर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी योग करते थे. उनकी आने वाली पीढ़ी ने योग नहीं किया, इसलिए उनकी राजनीति गड़बड़ हो गई. योग करने वालों के अच्छे दिन आते हैं.’