चंकी पांडे प्रभास की साहो में खतरनाक भूमिका निभाते नजर आएंगे

 साल 2018 में फिल्म बेगम जान में अपने किरदार से चर्चा बटोर चुके चंकी पांडे अब प्रभास की फिल्म साहो को लेकर सुर्खियों में है. साहो में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर भी लीड किरदार में है.इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक बातचीत में चंकी पांडे ने बताया कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है. इस फिल्म के लिेए मुझे प्रमोशन्स में ज्यादा दिखाया नहीं जा रहा है, लेकिन सच्चाई यही है कि मैं साहो में बेगम जान से भी ज्यादा खतरनाक नजर आऊंगा.