
शाहिद कपूर वह ऐसे समय में खामियों से भरे किरदारों की ओर आकर्षित थे जब मुख्यधारा के किसी भी अभिनेता में उसे निभाने की हिम्मत नहीं थी. शाहिद ने कहा, ‘‘ किसी और में इन किरदारों को निभाने की हिम्मत नहीं थी. चूंकि मैं अपने पिता (पंकज कपूर) पर गया हूं, तो मुझे लगता था कि खामियों से भरा किरदार निभाने की जरूरत है.’’ शाहिद का मानना है कि हालांकि खामियों से भरे किरदारों (नायक) को लेकर धारणा बदल रही है क्योंकि अब कई अभिनेता ऐसे किरदार निभा रहे हैं.
