
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के परिवार में उनकी बहन सुनैना रोशन को लेकर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऋतिक की बहन सुनैना कई बयानों की वजह से इन दिनों लाइमलाइट में हैं. इस पूरे मामले पर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने सुनैना को सपोर्ट करते हुए ऋतिक रोशन और उनके परिवार के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. इन सब के बाद अब सुनैना रोशन भी कंगना के सपोर्ट में सामने आई हैं.
