गुप्ता बंधुओं की शाही शादी की रस्में शुरू: हिल स्टेशन औली

खूबसूरत हिल स्टेशन औली में गुप्ता बंधुओं की शाही शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. शादी समारोह 5 दिनों तक यानी 18 से 22 जून तक चलेगा. भव्य शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. तमाम इंतजाम में भारी खर्च की वजह से इसे 200 करोड़ की शाही शादी भी कहा जा रहा है. उत्तराखंड के मशहूर स्कीईंग रिसोर्ट में शादी हो रही हैं. अतिथियों के लिए 5 स्टार व्यवस्थाएं की गई हैं.