
बीजेपी एक बार फिर से सदस्यता अभियान चलाने जा रही है. इस बार के अभियान मे पिछली बार से बीस प्रतिशत ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य है. यह अभियान पूरे देश में 6 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा. सभी प्रदेशों में बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे. जिला स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष करेंगे.
