168 रुपये का नया प्री-पेड प्लान: BSNL

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्री-पेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 168 रुपये है। BSNL ने यह प्री-पेड रिचार्ज प्लान अपने उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है जो अपने नंबर पर इंटरनेशनल रोमिंग की सर्विस को एक्टिवेट करना चाहते हैं या फिर उसकी वैलिडिटी को बढ़ाना चाहते हैं, हालांकि यूजर्स को इस पैक में इंटरनेशनल रोमिंग के अलावा किसी प्रकार के अन्य बेनीफिट्स नहीं मिलेंगे।