अनुष्का शर्मा एक कॉप ड्रामा में नजर आ सकती: सूत्र

अनुष्का शर्मा की पिछली रिलीज 2018 में आई फिल्म जीरो थी. इसके बाद से एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म पर्दे पर नहीं आई है. अनुष्का शर्मा के किसी नए प्रोजेक्ट को साइन करने की जानकारी भी नहीं है. इस बीच ऐसी खबरें भी आईं कि एक्ट्रेस फिल्मी करियर को अलविदा कहने की सोच रही हैं. लेकिन अब अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए गुडन्यूज है. एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट को लेकर डिटेल सामने आई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा एक कॉप ड्रामा में नजर आ सकती हैं. जिसमें वे पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगी. फिल्म की कहानी दमदार होगी. अगर ये खबर सही साबित होती है तो फैंस एक बार फिर से अनुष्का शर्मा को सिल्वर स्क्रीन पर पावरफुल रोल में देख पाएंगे.