लोग बड़ी संख्या में बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की ओर रुख कर रहे: वर्ल्ड कप

विश्व कप क्रिकेट के महत्वपूर्ण मैचों का मजा किरकिरा हो जा रहा हो, लेकिन इससे भारतीय फैन्स में क्रिकेट का बुखार कम होता नहीं दिख रहा. मैचों का भरपूर आनंद लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में छोटी से बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की ओर रुख कर रहे हैं. सोनी, सैमसंग, एलजी, पैनासोनिक जैसी टीवी कंपनियों के बड़े स्क्रीन वाले टीवी (55 इंच या उससे ऊपर) की बिक्री में एक साल पहले की तुलना में 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है.