प्रियंका गांधी संगठन में व्यापक बदलाव करेंगी: उत्तर प्रदेश

कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में मिली करारी हार के बाद दोबारा से पार्टी को खड़ा करने के लिए पार्टी महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी सक्रिय हो गई हैं. इसके लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन में बड़े बदलाव से पहले प्रियंका गांधी के तीनों सचिव सभी जिलों का दौरा करके स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय शुमारी करेंगे. इसके बाद प्रियंका गांधी संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए जमीन से जुड़े और जनाधार वाले नेताओं को शामिल करेंगी.