संसद का पहला सत्र सोमवार 17 जून से शुरू हो रहा: मोदी सरकार 2.0

 नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद संसद का पहला सत्र सोमवार यानी 17 जून से शुरू हो रहा है. इसी सत्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट भी पेश किया जाएगा और तीन तलाक जैसे कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर सरकार आगे बढ़ेगी. लोकसभा के सत्र से एक दिन पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर तीन तलाक सहित कई अहम बिलों पर विपक्ष का सहयोग मांगा. इस बजट सत्र के पहले दो दिन नव निर्वाचित सांसदों को प्रोटेम स्पीकर डॉ. वीरेंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे. बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. इसके बाद राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री 5 जुलाई को केंद्रीय आम बजट पेश करेंगी.