
विराट कोहली ने अपनी उपलब्धियों के खजाने में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड भर लिया है. रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 30 साल के कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल, विराट ने अपनी पारी के दौरान 57 रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 11000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने सबसे कम पारियों में यह कीर्तिमान रचा.
