‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में शतक जड़ दिया: वर्ल्ड कप

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में शतक जड़ दिया है. रोहित ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 24वां शतक ठोक दिया है. यह मौजूदा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 122 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने अपना शतक 85 गेंदों में पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए.