अगर जरूरत पड़ी तो हम मंदिर आंदोलन शुरू करेंगे: उद्धव ठाकरे

 शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने 18 सांसदों के साथ आज (रविवार) रामलला के दरबार पहुंचे और रामलला मंदिर में प्रार्थना की. उनका यह कदम राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने के रूप में देखा जा रहा है. अयोध्या में उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र में मजबूत सरकार है. मोदी सरकार अगर मंदिर बनाने के लिए कदम उठाती है तो हम साथ रहेंगे. उद्धव ने कहा, केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण का फैसला करे और जल्दी राम मंदिर बने. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऑर्डिनेंस लाकर मंदिर बनाया जाए. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम फिर मंदिर आंदोलन शुरू करेंगे.