ब्रॉडबैंड प्लान में दिया जा रहा अनलिमिटेड डेटा: Airtel

दिल्ली की बात करें तो टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल की ओर से 1,999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है. एयरटेल के 1,999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ ही अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स भी दिए जा रहे हैं. यहां इंटरनेट की स्पीड 100 Mbps तक मिलेगी. साथ ही इस प्लान में नेटफ्लिक्स और ऐमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलेगा.