
तुषार कपूर और मल्लिका शेरावत बॉलीवुड से दूरी बनाये हुए हैं. जहां एक तरफ तुषार फिल्म गोलमाल अगेन के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आये हैं वहीं मल्लिका शेरावत को बॉलीवुड और भारत दोनों ही छोड़े काफी लंबा समय हो गया है. अब तुषार की बहन और टीवी क्वीन एकता कपूर अपनी एक नई वेब सीरीज लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है बू सबकी फटेगी और इस सीरीज से तुषार और मल्लिका अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं.
