
विश्व कप तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक कई मुकाबले खेले जा चुके हैं और कई खेले जाने बाकी हैं। राउंड रोबिन फॉर्मेट में इस बार सभी टीमों को आपस में 1-1 मैच जरुर खेलना है। इन सबके बीच दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को जिस भारत-पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार था वो अब नजदीक आ चुका है। अब से कुछ घंटे बाद ही रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड ग्राउंड में दोनों टीमें लंबे अंतराल के बाद आमने-सामने होंगी। इस रोमांचक मुकाबले को देखने और उसका गवाह बनने के लिए दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने तैयारियां कर रखी हैं। भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच ही है जिसकी वजह से इस मैच के टिकट 50-60000 रुपए तक बिक रहे हैं।
