
इंग्लैंड ने चौथे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी मात दी. इस जीत से इंग्लैंड 10 टीमों की अंकतालिका में चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसके चार मैचों में छह अंक हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के भी छह अंक हैं, लेकिन मेजबान टीम का नेट रन रेट मौजूदा विजेता से बेहतर है.
