
रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 मुकाबले के टिकटों की कीमत 60 हजार रुपये तक पहुंच गई. साल 2013 के बाद भारत और पाकिस्तान की टीम कूटनीतिक कारणों से सिर्फ आईसीसी और एशियाई क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंट में आमने-सामने हो पाती हैं.
