
फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत की शानदार सफलता पर सलमान खान ने एक वीडियो शेयर कर दर्शकों को धन्यवाद दिया है. सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भारत की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. जहां बड़ों को फिल्म का हर पार्ट पसंद आया, वहीं कुछ बच्चों ने फिल्म को रुला देने वाला भी कहा. एक बच्ची ने कहा कि भारत देखकर उसे रोना आ गया. फिल्म बहुत अच्छी थी. हर श्रेणी के लोगों से ऐसा पॉजीटिव रिव्यू पाकर सलमान ने इस वीडियो के जरिए बच्चा पार्टी से लेकर बड़ों तक को थैंक्यू कहा है.
