
एक्टर करण सिंह ग्रोवर 6 साल बाद टीवी पर कसौटी जिंदगी की 2 से धमाकेदार कमबैक कर रहे हैं. कसौटी में करण मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे हैं. ओरिजनल शो में ये आइकॉनिक करेक्टर रोनित रॉय ने निभाया था. करण सिंग ग्रोवर के कसौटी 2 से जुड़ने पर फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है. खबर है कि मिस्टर बजाज का रोल निभाने के लिए करण सिंह ग्रोवर को हर महीने 75 लाख रुपए फीस दी जाएगी.
