
जब सेडान कार मतलब Honda city हुआ करता था लेकिन अब बदल चुका है और सिटी अपना दबदबा खो चुकी है। लेकिन एक बार फिर होंडा लेकर आ रही है नई सिटी। 5th जनरेशन सिटी टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। आपको बता दें कि 4th जनरेशन सिटी को साल 2014 में लांच किया गया था लेकिन जो कामयाबी होंडा चाहती थी वो नहीं मिली। फिलहाल होंडा कार कंपनी अपनी नई सिटी की टेस्टिंग कर रही है। जानकारों की माने इसमें इस बार काफी बदलाव किये जायेंगे। नई होंडा सिटी मौजूदा मॉडल से लंबी और चौड़ी नज़र आ रही है। इसके फ्रंट में नया डिजाइन देखने को मिलता है, हंलाकि टेस्ट किये जा रहे मॉडल को पूरी तरह से ढका हुआ है।
