लोकेश राहुल एकदिवसीय खिलाड़ी बनाना चाहते: बांगर

कोच संजय बांगर ने दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए बुधवार को यहां कहा कि शिखर धवन की गैरमौजूदगी में अगर लोकेश राहुल पारी की शुरूआत करे तो यह टीम को जरूरी बैलेंस जैसा साबित होगा. सौरव गांगुली की कप्तानी में राहुल द्रविड़ की प्रतिभा ने टीम को संतुलित करने में मदद की थी. वह विकेटकीपर की भूमिका के साथ-साथ किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते थे और बांगर को मौजूदा टीम में राहुल से यही उम्मीद है.