
तनुश्री दत्ता काफी नाराज हैं. काफी तल्ख़ नजर आ रही एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर और मुंबई पुलिस को भ्रष्ट करार दिया है. दरअसल, पिछले साल तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. ये मामला पुलिस तक पहुंचा और अब मुंबई पुलिस ने नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी है. मुंबई पुलिस ने कहा है कि मामले में नाना के खिलाफ कोई सबूत नहीं है.
