
प्रभास की फिल्म साहो का टीजर हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है. पावर पैक्ड एक्शन फिल्म साहो में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी बनी है. 1 मिनट 39 सेकेंड के टीजर में फुल ऑन एक्शन का डोज है. मेकर्स ने सभी के किरदारों के लुक से पर्दा उठाया है. मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे की पहली झलक दिखी है.
