नई वेब सीरीज मिशन ओवर मार्स’ के पोस्टर्स रिलीज: एकता कपूर

नई वेब सीरीज ‘एम.ओ.एम.-मिशन ओवर मार्स’ के पोस्टर्स रिलीज हो गए हैं. ऑल्ट बालाजी का ये शो चार महिला वैज्ञानिकों के ऊपर आधारित होगा. इसकी कहानी चार महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जो 2013 में भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन में शामिल थीं. लेकिन वेब सीरीज के पोस्टर्स में गलत स्पेस रॉकेट का इस्तेमाल करने पर ऑल्ट बालाजी को ट्रोल किया गया. अब ऑल्ट बालाजी ने इस पर अपनी सफाई दी है.