JBL ने भारत में नए हेडफोन सीरीज- JBL LIVE को लॉन्च किया

LIVE सीरीज के तहत 5 हेडफोन्स की लॉन्चिंग की गई है. JBL LIVE 100 की बात करें तो इसे कंपनी के सिग्नेचर साउंड के साथ पेश किया गया है और इसमें एल्यूमिनियम फिनिशिंग दी गई है. कंपनी ने इसकी कीमत 2,499 रुपये रखी गई है. इसी तरह ब्लूटूथ इनेबल्ड JBL Live 200BT की बात करें तो ये एक नेकबैंड पैटर्न वाला इन-ईयर हेडफोन है. इसमें स्पीड चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी. कंपनी ने इसकी कीमत 5,299 रुपये रखी है.