
ऋषभ पंत चोटिल ओपनर शिखर धवन के विकल्प के तौर इंग्लैंड जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। बीसीसीआई ने बुधवार को ये एलान कर दिया कि ऋषभ पंत ही चोटिल धवन की जहग पर इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। जबतक शिखर धवन खेलने के लिए फिट नहीं हो जाते, पंत टीम के साथ रहेंगे।
