शेयर बाजारों की शुरुआत कमजोर सभी सेक्टर में गिरावट

दो दिन की बढ़त के बाद बुधवार को शेयर बाजारों की शुरुआत कमजोर रही. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 142 अंक गिरकर 39808.57 पर था, जबकि निफ्टी 45.10 अंक गिरकर 11,920.50 पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में 230 शेयरों में मजबूती तो 430 शेयरों में गिरावट देखी गई.