
हा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता है। सलमान ने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक उस ट्वीट को देखा भी नहीं है।

वैसे सलमान से कुछ दिनों पहले भी इस बारे में सवाल किया गया था। फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन में बिजी सलमान ने उस समय कहा था कि इन दिनों उनके पास समय नहीं है। इस वजह से उनके पास न तो खुद ट्वीट करने का टाइम है और न ही दूसरों के ट्वीट देखने का।
कटरीना को शादी कर बच्चे पैदा करने चाहिए: सलमान खान
सलमान की फिल्म ‘भारत’ की बात करें तो यह मूवी 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। कटरीना कैफ इसमें लीड अदाकारा के रूप में नजर आएंगी। उम्मीद की जा रही है कि ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म करेगी।